फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh: बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात; देखें वीडियो

Fri, 09 Feb 2024 05:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बांग्लादेशी विदेश मंत्री के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। अपने दौरे के दौरान शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद 7 से 9 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पिछले महीने पदभार संभालने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

विज्ञापन

 

इससे पहले उन्होंने अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान महमूद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया गया था कि दोनों मंत्रियों ने बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चाएं की। इसमें सीमा पार कनेक्टिविटी, आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा में सहयोग, बिजली, ऊर्जा के मुद्दे शामिल रहे। वहीं, जल संसाधन सहित द्विपक्षीय संबंधों पर भी विस्तार से बात की। .

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें