यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने बुलेटिन जारी कर बताया कि मरीज एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसे विमान में दो बार खून की उल्टी हुई थी।
एयर अरेबिया के विमान में एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बांग्लादेश जा रहे एयर अरेबिया के विमान को बुधवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर हवाईअड्डे पर लैंड करना पड़ा। एक वरिष्ठ हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से बांग्लादेश के चटगांव की ओर जाने वाली उड़ान (जी9526) को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह 5.40 बजे उतरा और बीमार यात्री को तुरंत हवाई अड्डे पर चिकित्सा कर्मचारियों को सौंपा गया। बाद में उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद विमान सुबह 7.15 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने बुलेटिन जारी कर बताया कि मरीज एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसे विमान में दो बार खून की उल्टी हुई थी। 60 वर्षीय यात्री को हवाई अड्डे पर ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने देखा और प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।
बताया गया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भी मरीज को उल्टी की शिकायत की गई। मरीज को वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में एमआईसीयू (मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। एयर अरेबिया के कर्मचारियों ने बांग्लादेश में मरीज के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है और उनके जल्द ही नागपुर पहुंचने की उम्मीद है।