फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस परिवारों से थे ढाका के आतंकी, एक के पिता हैं सत्ताधारी दल के नेता

Mon, 04 Jul 2016 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
बांग्लादेश के अति सुरक्षित माने जाने वाले गुलशन इलाके में स्थित होली आर्टिसन बेकरी रेस्टोरेंट में 20 विदेशियों की गला रेतकर हत्या करने वाली आतंकी अमीर परिवारों से आते थे। सभी सात आतंकियों की पढ़ाई अच्छे स्कूल और कॉलेजों से हुई थी। यह खुलासा बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने किया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने यह भी कहा कि ढाका हमले के पीछे आईएस नहीं, बल्कि स्थानीय संगठनों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।

असदुज्जमां खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, सभी आतंकी पढ़े लिखे थे। कोई भी कभी मदरसा नहीं गया। गिरफ्तार किए गए आतंकी ने पूछताछ में बताया है कि वह तो फैशन के लिए आतंकी बन गया। उसके साथी भी इसी फैशन में आतंकी बने थे।

हमला करने वाले तीन आतंकियों को उनके साथ पढ़ाई करने वाले छात्रों ने पहचाना है। इनमें से एक आतंकी जिसकी पहचान निबरास इस्लाम के रूप में हुई है, वह तो ढाका स्थित मोनाश यूनिवर्सिटी इन मलेशिया की छात्र रह चुका था। जबकि बाकी दो आतंकी ढाका के प्रतिष्ठित स्कोलास्टिका स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबरास फेसबुक पर भी रहता था काफी सक्रिय

- फोटो : Reuters
यही नहीं, निबरास इस्लाम तो फेसबुक पर भी काफी सक्रिय रहता था। एक वीडियो में निबरास अपने दोस्तों के साथ घूमता हुआ दिख रहा है और अच्छी अंग्रेजी बोल रहा है। खबरों के मुताबिक, वह ट्विटर पर भी काफी सक्रिय था। हालांकि दिसंबर 2014 में उसने आखिरी बार ट्वीट किया था।

गौरतलब है कि ढाका में सुरक्षाबलों ने रेस्टोरेंट में कार्रवाई कर छह आतंकियों को मार गिराया था, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार किया गया है।


( फेसबुक पर मौजूद निबरास की फोटो )

निबरास के साथ रोहन इब्न इम्तियाज के बारे में इस बात की जानकारी  मिल रही है कि वो सत्ताधारी दल आवामी लीग के सदस्य का बेटा है। रोहन के पिता एस.एम.इम्तियाज खान बाबुल आवामी लीग के ढाका इकाई के सदस्य हैं औरबांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन के उप सचिव हैं।

जिंदा आतंकी के पास अहम जानकारियां
एक टीवी चैनल से बातचीत में गृहमंत्री असदुज्जमां खान ने कहा है कि जिंदा पकड़े गए आतंकी के पास अहम जानकारियां हैं। खान ने यह भी कहा कि पाक खुफिया एजेंसी और बांग्लादेश में सक्रिय संगठन जमात के बीच रिश्ता तो जगजाहिर है।

आने वाले दिनों में मामले की सही परतें सामने आ जाएंगी। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आतंकी 20 से 28 साल के थे। सभी छात्र थे और घटनास्थल पर बंगाली और अंग्रेजी में बात कर रहे थे।

Published By Rahul Sankrityayan 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें