पश्चिम बंगाल की ममता सरकार मोदी सरकार के आलोचक रहे तीनों अर्थशास्त्रियों अमर्त्य सेन, अभिजीत विनायक बनर्जी और कौशिक बोस को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर भाजपा को कड़ा संदेश देना चाहती है।
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने मोदी सरकार की नीतियों के कट्टर आलोचक और विख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन, अभिजीत विनायक बनर्जी और कौशिक बोस को राज्य के सर्वोच्च सम्मान 'बंग भूषण' देने का फैसला किया है। यह सम्मान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। सोमवार यानी 25 जुलाई को राजधानी कोलकाता के नजरुल मंच पर समारोह पूर्वक इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों अर्थशास्त्री मोदी सरकार के हैं आलोचक
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन कई मुद्दों पर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। खास तौर पर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की वे कई बार कड़ी आलोचना कर चुके हैं। इसी तरह प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कौशिक बोस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सलाहकार रहे हैं। बोस को भी मोदी सरकार के आलोचकों के रूप में जाना जाता है। वे भी मुखर होकर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। एक अन्य नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी कोविड नियंत्रण पर राज्य सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य हैं। अभिजीत बनर्जी भी मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं।
ऐसे में ममता सरकार अब मोदी सरकार के आलोचक रहे तीनों अर्थशास्त्रियों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर भाजपा को कड़ा संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
बता दें कि नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने हाल में भी भारत में मौजूदा हालात पर चिंता जताई थी और कहा कि लोगों को एकता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आधार पर विभाजन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा था- मुझे लगता है कि अगर कोई मुझसे पूछता है कि मैं किसी चीज से भयभीत हूं तो मैं कहूंगा ‘हां’। अब भयभीत होने की वजह है। देश में मौजूदा हालात डर की वजह बन गए हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि देश एकजुट रहे। मैं ऐसे देश में विभाजन नहीं चाहता, जो ऐतिहासिक रूप से उदार था। हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत केवल हिंदुओं या मुसलमानों का नहीं हो सकता। उन्होंने देश की परंपराओं के आधार पर एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
क्रिकेटर रिद्धिमान साहा भी 'बंगभूषण' से सम्मानित किए जाएंगे
भारतीय क्रिकेट जगत के सितारे व सिलीगुड़ी के लाल रिद्धिमान साहा को पश्चिम बंगाल सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग भूषण' से सम्मानित करने की जा रही है। इस खबर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रिद्धिमान साहा ने कहा कि, "यह मेरे लिए बड़ी खुशखबरी है। 'नवान्न' (राज्य सचिवालय) से मुझे फोन द्वारा यह जानकारी दी गई है।