फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी रोज खाते हैं 15 लाख अंडे 

Wed, 10 Aug 2016 04:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
विज्ञापन
अंडे
विज्ञापन
भले ही वाराणसी में अंडे का उत्पादन बहुत कम है लेकिन खपत रोजाना करीब 15 लाख है। यह आंकड़ा पशु पालन एवं पशुचिकित्सा विभाग का है। प्रदेश सरकार अंडे की बढ़ती खपत को देखते यहां अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी में है। मौजूदा समय यहां रोजाना 50 हजार अंडे का उत्पादन होता है। 
विज्ञापन


आने वाले समय में इसे बढ़ाकर ढाई लाख करने की योजना है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मौजूदा समय जिले के सेवापुरी में 10- 10 हजार अंडा उत्पादन क्षमता के दो पोल्ट्रीफार्म हैं। इनके अलावा 30 हजार मुर्गियों का एक फार्म हाउस आराजीलाइन में है।

प्रदेश सरकार ने मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं। 10 हजार मुर्गियों के फार्म हाउस के लिए 70 लाख रुपये की योजना है। इसके लिए उत्पादन करने वाले के पास एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। 21 लाख रुपये मार्जिन मनी के तौर पर अभ्यर्थी को खुद लगानी होगी।
विज्ञापन


बाकी धन विभाग बैंक के जरिए उत्पादन करने वाले को ऋण दिलाएगा। ऋण दिलाने के पांच साल तक ब्याज सरकार देगी। प्रदेश सरकार ने जिले में 9 यूनिट खोलने का लक्ष्य दिया है। इनमें दो को चालू करा दिया गया है। दो बैंक स्तर पर लंबित हैं। 5 लोगों ने आवेदन किया था।

इसी प्रकार 30 हजार मुर्गियों फार्म हाउस के लिए 1.80 करोड़ रुपये की योजना है। इसके लिए उत्पादन करने वाले के पास तीन एकड़ जमीन होनी चाहिए। 63 लाख रुपये मार्जिन मनी लगानी होगी। बाकी धन विभाग बैंक से ऋण दिलाएगा। इनके लिए भी ऋण दिलाने के पांच साल तक ब्याज सरकार देगी। इसकी चार नई यूनिटें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें