फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा के हंगामों की रिपोर्टिंग पर रोक, कांग्रेस और भाजपा ने की कड़ी आलोचना

Sat, 15 Feb 2020 04:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा(फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने विधानसभा में होने वाले हंगामों की रिपोर्टिंग करने से शुक्रवार को मीडिया पर रोक लगा दी है जिसकी विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने कड़ी आलोचना की है ।

विज्ञापन


गैलरी में अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने से सदन का सत्र हंगामेदार हो गया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया को निर्देश जारी किया । सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया की आवाज को बंद किया जा रहा है ।

विपक्ष के नेता प्रदीप्ता कुमार नाइक ने भी इसकी आलोचना की । भाजपा नेता नाइक ने कहा अधिकारियों को सत्र में उपस्थित रहने के लिए कहने के बदले विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें