सरकार ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि सरकारी कार्यालयों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से वहां काम करने वाली महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए सरकार ने सरकारी कार्यालयों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आदेश के बाद कर्नाटक सरकार ने राज्य के सरकारी कार्यालयों के परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगाए गए बैन का अपना फैसला रद्द कर दिया है। विपक्ष के विरोध के बाद सीएम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लिए गए फैसले की समीक्षा की जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार सुबह कर्नाटक सरकार ने सरकारी कार्यालयों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर बड़ा एलान किया है। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बैन करने का एलान किया। सरकार ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है।