फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लड़कों के भटकते ध्यान को 'ध्यान' में रखते हुए फैसला, लड़कियां नहीं पहनेंगी पायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Tue, 04 Dec 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

तमिलनाडु सरकार के स्कूली विभाग ने लड़कियों पर नई पाबंदी लगा दी है। विभाग ने पूरे राज्य में स्कूली छात्राओं के पैरों में पायल और बालों में फूल लगाने पर पाबंदी लगाई है। विभाग ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि पायल के घंघरू की आवाज और फूलों की खुशबू से लड़कों का ध्यान भटकता है। यह खबर कई स्थानीय अखबारों में छापी गई है। 



इससे पहले राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेनगोट्टाईयन अपने विधानसभा क्षेत्र में उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चों को निशुल्क साइकिल बांटने गए थे। वहां भी उन्होंने इस संबंध में बयान दिया था।


अपने बयान में उन्होंने कहा था, "जब कोई अंगूठी पहनता है और बाद में यदि वह खो जाए तो उसके मन में चुराने वाले के प्रति कटुता उत्पन्न होती है। ठीक वैसे ही जब लड़की पैरों में पायल पहनती है तो उसके घंघरू की आवाज से लड़कों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होता है। अगर कोई लड़की अपने बालों में फूल लगाती है तो इसपर किसी को पाबंदी नहीं है।"


राज्य में लड़कियों के लिए तो पाबंदी लगा दी गई है लेकिन लड़कों के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। लड़कों के लिए दाढ़ी रखने, बालों के स्टाइल, शर्ट के बटन बंद करने के बारे में भी किसी नेता ने कुछ नहीं किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next