भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। मुंबई पुलिस ने अब आदेश जारी करके 11 मई से नौ जून तक मुंबई में पटाखे चलाने पर रोक लगा दी है। डीसीपी अकबर पठान की ओर जारी से आदेश में किया गया है कि आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र में भी अलर्ट है। मुंबई पुलिस ने अब आदेश जारी करके 11 मई से नौ जून तक मुंबई में पटाखे चलाने पर रोक लगा दी है। डीसीपी अकबर पठान की ओर जारी से आदेश में किया गया है कि आदेश का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति 11 मई, 2025 से 09 जून, 2025 तक की अवधि के लिए बृहन् मुंबई की सीमा में किसी भी स्थान पर कोई भी पटाखा/आतिशबाज़ी नहीं छोड़ेगा या फेंकेगा या चिड़ी सहित कोई रॉकेट नहीं फेंकेगा।
विज्ञापन
सरहद पर हालात तनावपूर्ण
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले के बाद हुई। 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दाग कर आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके अगले दिन यानी 8 मई को पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। सरहद पर तेजी से हालात बदले। पाकिस्तान जंग पर आमादा हो गया। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन दागे, जिन्हें लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को एयर डिफेंस गन ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 20 को सॉफ्ट किल के जरिए मार गिराया गया। इसके बाद शनिवार को जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया।