फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूच नेताओं ने कहा- पाक का कभी नहीं था बलूचिस्तान

Wed, 24 Aug 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने के बाद से बौखालाए पाक ने मोदी का समर्थन करने वाले नेताओं पर बेशक मुकदमे दर्ज करा दिए हों लेकिन उसके इस कदम ने बलूच मुद्दे पर अभी तक दबी पड़ी चिंगारी को हवा दे दी है। 
विज्ञापन


बलूच नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होते ही दुनियाभर में उनके समर्थन में बलूच लोग खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान की वजह से दूसरे देशों में निवार्सित जीवन जी रहे लोगों ने इस मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बलूचिस्तान न कभी पाकिस्तान का हिस्सा था और न कभी रहेगा।

पाकिस्तान के दमन के कारण अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में निर्वासित जीवन जीने वाले नेताओं ने बलूच नेताओं पर कराए गए मुकदमे की कड़ी आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय प्रधानमंत्री के रुख का किया समर्थन

- फोटो : DD NEWS
पेरिस में रह रहे बलूच नेता मुनीर मेंगल ने कहा पाकिस्तान बलूचिस्तान में लोगों की आवाज चुप कराने के हर हथकंडे अपना रहा है, लेकिन इससे लोगों की आजादी की लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वे हम पर 70 सालों से जुल्म ढा रहे हैं लेकिन न हमने उनके खिलाफ कभी घुटने टेके थे न टेकेंगे। 

पाकिस्तान हमारे नेताओं के खिलाफ ऐसी ओछी कार्रवाई पहले भी कई बार कर चुका है लेकिन इससे हमारे हौसले कम नहीं होंगे। मेंगल ने भारतीय प्रधानमंत्री के रुख का भी समर्थन किया। कहा- मोदी ने एक जिम्मेदार नेता की तरह बलूचिस्तान की आवाज को दुनिया के सामने जाहिर किया है। 

वहीं लंदन में रहने वाले बलूच नेता मीर हुसैन का कहना है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में उठने वाली हर आवाज को ताकत के दम पर कुचल देना चाहता है लेकिन वह अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगा। बलूचिस्तान न कभी पाकिस्तान का हिस्सा था और न कभी रहेगा। हम उनके अत्याचारों के सामने कभी नहीं झुकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें