गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (निक्सी) के सीईओ अनिल कुमार जैन करेंगे। यह काउंसिल मल्टीलिंग्वल इंटरनेट के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर गठित समितियों के कामकाज की निगरानी करेगी।
तकनीकविद् बालेंदु शर्मा दाधीच को भारत में बहुभाषी इंटरनेट के विकास तथा क्रियान्वयन के संबंध में गठित केंद्र सरकार की चार सदस्यीय गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया गया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत गठित गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (निक्सी) के सीईओ अनिल कुमार जैन करेंगे। यह काउंसिल मल्टीलिंग्वल इंटरनेट के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर गठित समितियों के कामकाज की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
मुंबई: राहुल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 7 जनवरी तक स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी की अदालत ने सात जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। राहुल देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। उनके लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट भिवंडी न्यायिक मजिस्ट्रेट आईसी वाडिकर ने प्रदान की। ्र
मुंबई : ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, 23 गिरफ्तार, 13 महिलाएं मुक्त कराईं
मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में शनिवार को एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में छापामारी के दौरान कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 13 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने सुबह ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा मारा। इस दौरान 1.7 लाख नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। संबंधित धाराओं के तहत 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।