फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Train Accident: बालासोर हादसे के बाद रेल मंत्रालय की कार्रवाई, SER के सीनियर अधिकारियों का तबादला

Fri, 23 Jun 2023 01:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, खड़गपुर डीआरएम हाशमी की जगह रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष केआर चौधरी को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा। फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेन हादसे में 280 से अधिक लोगों की मौत के कुछ हफ्ते बाद रेलवे ने बृहस्पतिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के पांच शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे ने इसे नियमित तबादला बताया है। अलग-अलग आदेशों में रेलवे बोर्ड ने खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक शुजात हाशमी और दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) जोन के प्रधान मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर पी एम सिकदर, प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी चंदन अधिकारी, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त डी बी कसार और प्रधान का तबादला कर दिया। 

इससे पहले, रेल हादसे के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ‘जोन’ के अतिरिक्त महाप्रबंधक अतुल्य सिन्हा का तबादला कर दिया गया था, जिसे हादसे के बाद पहली सबसे बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा गया। उधर, गुरुवार को रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि तबादले नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, खड़गपुर डीआरएम हाशमी की जगह रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष केआर चौधरी को नियुक्त किया गया है। सिकदर को विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में उत्तर मध्य रेलवे में तबादला किया गया है, अधिकारी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में भेजा गया है। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त कसार, जो ट्रैक और फिक्स्चर, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग गियर और रेलवे भवनों और प्रतिष्ठानों सहित सभी रेलवे संपत्तियों और संरचनाओं के सुरक्षा संरक्षक हैं, इनका भी तबादला कर दिया गया है।

एमडी ओवैस को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में स्थानांतरित कर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। ‘जोन’ के शीर्ष अधिकारियों में शामिल, महाप्रबंधक अर्चना जोशी अपने पद पर बनी रहेंगी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें