फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव मंत्रिमंडल विस्तार से पहले गठबंधन में रार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Fri, 27 Dec 2019 12:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार, उद्धव ठाकरे और बाला साहब थोराट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के पहले विस्तार से पहले ही गठबंधन में विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में अपनी स्थिति से नाखुशी जाहिर की है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में एनसीपी के कोटे से अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


राज्य कांग्रेस के प्रमुख और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी उद्धव सरकार में दिए गए विभागों से नाखुश है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को दो से तीन विभाग और देने की इच्छा पर विचार करें।

थोराट ने यह बताने से इंकार कर दिया कि वह कौन से मंत्रालयों को लेना चाहती है। लेकिन सूत्रों के अनुसार पार्टी ग्रामीण विकास-कृषि और दूसरा आवास और उद्योग मंत्रालय की मांग कर रही है।
विज्ञापन


थोराट ने कहा कि 30 दिसंबर को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अगर हमें अतिरिक्त पोर्टफोलियो मिलते हैं तो कांग्रेस खुश होगी। हमें अपने कई नेताओं और विधायकों को पद देने हैं, ऐसे में हमें अधिक विभागों की आवश्यक्ता है। लेकिन, यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री पर निर्भर है क्योंकि वही हमारे गठबंधन के नेता हैं।

बता दें कि कांग्रेस पहले उपमुख्यमंत्री का पद चाहती थी लेकिन उसने बाद में विधानसभा अध्यक्ष का पद ले लिया। गठबंधन में पोर्टफोलियो शेयरिंग फार्मूले के अनुसार, शिवसेना के पास मुख्यमंत्री पद है जबकि उपमुख्यमंत्री एनसीपी के कोटे से होगा। कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें