फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस में नहीं है कोई नाराजगी, विधायक थोपटे को मना लिया गया है: बालासाहेब थोराट

Wed, 01 Jan 2020 02:19 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार, उद्धव ठाकरे और बाला साहब थोराट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री एवं राज्य कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने बुधवार को कहा कि मंत्री ना बनाए जाने से नाराज विधायक संग्राम थोपटे को मना लिया गया है। थोराट ने मंत्री पद को लेकर कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता थोराट ने पत्रकारों से कहा कि हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता क्योंकि राज्य में तीन पार्टी के गठबंधन की सरकार है। उन्होंने कहा कि मैंने संग्राम थोपटे से कल रात बात की। कांग्रेस एक परिवार है और उन्हें उनका बकाया मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि चूंकि तीन पार्टियों के गठबंधन की सरकार है इसलिए हमें कम मंत्री पद मिले हैं।

भोर से कांग्रेस विधायक थोपटे के समर्थकों ने उन्हें मंत्री ना बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को पुणे में पार्टी कार्यालय पर हमला किया था। पुलिस ने मंगलवार देर रात इस मामले में थोपटे के 19 समर्थकों को गिरफ्तार भी किया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


थोराट ने पार्टी के भीतर मंत्री पद के बंटवारे को लेकर नाराजगी की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विचार-विमर्श जारी है और आज विभागों के बंटावरे का एलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब एक महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल में सोमवार को विस्तार करते हुए अपने 29 वर्षीय बेटे आदित्य ठाकरे समेत 36 मंत्रियों को इसमें शामिल किया था। राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्मयंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

इनमें राकांपा के 10 कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री, शिवसना के आठ कैबिनेट एवं चार राज्य मंत्री और कांग्रेस के आठ कैबिनेट एवं दो राज्य मंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही राकांपा के कुल 12 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं। शिवसेना के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री हैं जबकि कांग्रेस के 10 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री समेत राज्य में अब 43 मंत्री हैं। ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सत्ता में आने के एक महीने से ज्यादा समय बाद मंत्रिमंडल का यह विस्तार हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें