फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में बढ़ी सैन्य हलचल, भारत की सीमा पर तैनात कर रहा टैंक और उड़ा रहा लड़ाकू विमान

Wed, 27 Feb 2019 11:56 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीकानेर सीमा क्षेत्र
विज्ञापन
भारत के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के 13वें दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट समेत आतंक के तीन बड़े अड्डों को तबाह कर दिया। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक भारतीय कार्रवाई में 325 आतंकी और उनके ट्रेनर मारे गए हैं। इन हमलों से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि वायुसीमा का उल्लंघन किया गया है और पाकिस्तान को यह अधिकार है कि वह आत्म रक्षा के लिए इसका माकूल दे। जिसके बाद पाकिस्तान सीमा पर सैन्य हलचल तेज हो गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान के गंगानगर जिले में सीमा के नजदीक के कुछ गांवों में ही रिहाइश है। एक हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा पर ज्यादातर क्षेत्र में लोग नहीं रहते हैं। बीकानेर से सटे पाकिस्तानी क्षेत्र में भी सैन्य हलचल बढ़ी है। 

भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के सिंध इलाके के तीन बड़े एयरबेस से लड़ाकू विमानों की उड़ानें बढ़ गई हैं। इनमें कराची से जेएफ 17 थंडर, शाहबाज से एफ 16 तथा न्यू छोर एयरबेस से एफ 16 जैसे लड़ाकू विमानों की उड़ानें ज्यादा देखी गई हैं।
विज्ञापन


सीमा के 10 किलोमीटर के अंदर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में लड़ाकू विमानें उड़ान भर रही हैं। बहावलपुर स्थित पाकिस्तानी सेना की 31 कोर की इन्फैंट्री, मैकेनाइज्ड व आर्म्ड फोर्सेज की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि सीमा पर हालात सामान्य दिनों की तरह ही शांत बने हुए हैं। 

पाकिस्तान सेना की 31 कोर के पास राजस्थान और पंजाब का इलाका है। बीकानेर क्षेत्र में बहावलपुर तथा जैसलमेर सीमा के सामने रहिमयार खान में भी सैन्य हलचल बढ़ी है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हाई अलर्ट पर है और सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। 
 

कच्छ के उस पार पाकिस्तान ने टैंक रेजिमेंट की तैनाती शुरू

भारतीय सीमा पर जासूसी के लिए ड्रोन और यूएवी उड़ाए जा रहे हैं। बीती रात रण ऑफ कच्छ क्षेत्र में भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन विमान को मार गिराया था। 

कच्छ की वीघाकोट सरहद से आधा किलोमीटर दूर पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की हलचल बढ़ गई है। सीमा पार सेना के जत्थों की भी आवाजाही बढ़ गई है। 

खुफिया सूत्रों के मुताबिक कच्छ के उस पार पाकिस्तान ने टैंक रेजिमेंट की तैनाती शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से टैंकों का जमावड़ा चल रहा था जिसमें मंगलवार को तेजी देखी गई। 
विज्ञापन

भारतयी सुरक्षा एजेंसियों की हालात पर नजर

सेना
भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। समुद्री सीमा खडाऊ बंदरगाह, नवलखी और पाईक्रिक के साथ ही पूरे क्षेत्र में विशेष हाईअलर्ट है। सीमावर्ती गांवों में जवान तैनात किए जा रहे हैं। 

वॉच टावर पर मरीन एजेंसी के जवान तैनात किए जा रहे हैं, जो सामान्य दिनों में खाली पड़े रहते हैं। पोरबंदर की गोसा से मियाणी तक के क्षेत्र में 11 संवेदनशील लैंडिंग प्वाइंट हैं। इन जगहों पर अलर्ट है। 

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से पोरबंदर 281 नॉटिकल मील दूर है। नौसेना के आठ जहाज पोरबंदर पहुंच गए हैं। गुजरात मैरिटाइम बोर्ड ने फिशरीज गार्ड को विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे कागजात और जांच के बाद ही मछुआरों को समुद्र जाने की अनुमति दी जाएगी।

बिना जांच के किसी भी सूरत में आदेश का उल्लंघन नहीं करने करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को लिए सीमा दर्शन बंद कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें