फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना-पाक को करारा जवाब देने के लिए वायुसेना के विमान आसमान में तैनात, हवा में ही मार गिराने की तैयारी

Wed, 27 Feb 2019 02:20 PM IST
अमर शर्मा जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा मंत्रालय की ओर से वायु सेना के लड़ाकू जहाजों को दो मिनट के अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन उसके साथ ही वायु सेना के कई जहाजों को ‘कॉम्बेट एयर पेट्रोल’ यानी पहले से आसमान में तैनात कर दिया है। यह इसलिए किया गया है ताकि पाकिस्तान की ओर से आने वाले किसी भी हवाई हमले का जवाब तुरंत और एलओसी में घुसने से पहले ही दिया जा सके। 
विज्ञापन


ले. जनरल शंकर प्रसाद (सेवानिवृत) का कहना है, अब ये मानकर चलना चाहिए कि लड़ाई शुरू हो चुकी है। भारतीय वायु सेना के पायलटों को दो मिनट के अलर्ट पर रखा गया है। इसका मतलब है कि किसी भी विकट परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 

विंग कमांडर सीके शर्मा (सेवानिवृत) ने बताया, दो मिनट का मतलब यह होता है कि जब लड़ाकू जहाज के पायलट को आदेश मिलता है तो उस वक्त से वह समय शुरू होता है। इन दो मिनटों में जहाज को उड़ाने से लेकर दुश्मन के जहाज को मार गिराना, यह सब शामिल होता है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान अपनी बौखलाहट में जैसी हरकत कर रहा है, उसे देखते हुए भारतीय वायु सेना को कॉम्बेट एयर पेट्रोल पर भी रखा गया है। एयरफोर्स के कुछ चुनिंदा लड़ाकू जहाज पहले से ही आसमान में तैनात कर दिए गए हैं। यह तैनाती समय बचाने के लिए की गई है। 

चूंकि ये जहाज पहले से ही आसमान में हैं, इसलिए जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से कोई जहाज भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करे तो उसे वहीं पर मार गिरा दिया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें