फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक का एक साल: राजनाथ बोले- देश की रक्षा के लिए अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाते

Wed, 26 Feb 2020 01:17 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक के आज एक साल पूरे हो गए हैं। पिछले साल पुलवामाम हमले के बाद 26 फरवरी को ही भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बालाकोट हवाई हमले की पहली वर्षगांठ पर कहा कि आतंकवाद से निपटने के भारत के रुख में बड़ा बदलाव आया है, क्योंकि अब उसके सशस्त्र बल देश की रक्षा करने के लिए सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाते।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे।

नया और आत्मविश्वास से भरा भारत
सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और आतंकवाद का मुकाबले करने के हमारे तरीकों को बदलने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 का बालाकोट हवाई हमला इस बदलाव के गवाह हैं। यह निश्चित तौर पर नया और आत्मविश्वास से भरा भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें