बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर राजनीति जारी है। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अब इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बीजेपी से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं।
कटारिया ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए भाजपा से सवाल किए कि पाकिस्तान में तीन सौ आदमी किसने देखे और कौन गिनने गया था ? उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा में हमारे 40 सैनकों की शहादत पर पूरे देश गमगीन था।