फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे की पुण्यतिथि: एकनाथ शिंदे बोले- हिंदुत्व की राह पर बढ़ रही शिवसेना; उद्धव ठाकरे को ऐसे घेरा

Tue, 17 Nov 2026 10:56 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मुंबई।

सार

बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी शिवसेना हिंदुत्व और समाजसेवा की बाल ठाकरे की विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा। वहीं, उद्धव और राज ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की मंगलवार को 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी। उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ स्मारक पहुंचे। राज ठाकरे ने भी अपने चाचा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शिंदे ने बाल ठाकरे की विरासत पर क्या कहा?
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में बाल ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि उनकी शिवसेना बाल ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा और समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रही है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब का सिद्धांत था कि 80 फीसदी काम समाजसेवा और 20 फीसदी राजनीति होनी चाहिए। उनकी पार्टी इसी सोच के साथ काम कर रही है।

उद्धव पर शिंदे ने कैसे साधा निशाना?
एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब के विचारों पर चल रही महाराष्ट्र सरकार आम लोगों के हित में फैसले ले रही है। सरकार समाज कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा, 'बालासाहेब सिखाते थे कि पार्टी का कार्यकर्ता घर में बैठकर नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर सबसे अच्छा दिखता है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'क्या सुप्रीम कोर्ट का आदेश पढ़ा है?': मेकेदातु बांध पर तमिलनाडु के दलों से शिवकुमार का सवाल; क्या-क्या बोले?

शिवसेना में कब और कैसे हुई थी टूट?
एकनाथ शिंदे और शिवसेना के कई विधायकों ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई। बाद में शिंदे ने भाजपा के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाई। फिलहाल उनकी पार्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार का हिस्सा है। वहीं, उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोहित पवार और दूसरे नेताओं ने क्या कहा?
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बाल ठाकरे ने अपने नेतृत्व, विचारों और संघर्ष से महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास पर अमिट छाप छोड़ी है। मुंबई की मेयर और भाजपा पार्षद रितु तावड़े ने भी स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। शिवसेना (यूबीटी) के कई नेता और विधायक भी इस मौके पर मौजूद रहे। इनमें मिलिंद नार्वेकर, चंद्रकांत खैरे, अंबादास दानवे, सुनील प्रभु, किशोरी पेडणेकर और वरुण सरदेसाई शामिल थे। शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे। 2012 में निधन के बाद इसी मैदान में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें