फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय काटने के शक में दलितों की पिटाई, बजरंग दल के दो कार्यकर्ता नामजद

Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
एजेंसी/चिकमंगलूर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात और बिहार के बाद अब कर्नाटक में दलितों को तथाकथित पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गाय काटने के आरोप में एक दलित परिवार को उनके घर में पीटा गया। पुलिस ने मामले में दो बजरंग कार्यकर्ताओं सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को तीन दलितों के खिलाफ तथाकथित गाय काटने के आरोप में जयपुरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इन्हीं की जवाबी शिकायत पर सात स्?थानीय लोगों पर भी एफआईआर हुई है। तथाकथित हमले का मामला शनिवार को एक स्थानीय सौहार्र्द मंच की ओर से प्रकाश में लगाया गया।  जयपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने केस दर्ज होने की पुष्टि की।

चंद्रशेखर ने बताया, 10 जुलाई को शिकायत के बाद जब हमने दलितों के घर पर छापा डाला तो हमने उन्हें मीट काटते  पाया। इसी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।   लेकिन अगले दिन दलित परिवार के सदस्यों ने खुद को पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। लेकिन ये लोग अग्रिम जमानत ले चुके थे। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें