फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 2000 रुपये वापस मांगने पर चार लोगों ने की पिछड़े समुदाय की महिला की पिटाई; आरोपी गिरप्तार

Tue, 29 Aug 2023 03:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवदास नराले और पिंटू उर्फ शांताराम नाराले को रविवार को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य दो आरोपियों संतोष शिंदे और जनप्पा शिंदे को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आरोपियों  से पूछताछ और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने मवेशी का चारा लेने के लिए आरोपियों को दो हजार रुपये दिए थे। चारा न मिलने पर जब पिछड़े समुदाय की महिला ने अपने रुपये मांगे तो चार लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और  उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 26 अगस्त को सतारा के मान तालुका के पनवन गांव में हुई थी। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को महिला ने मुख्य आरोपी देवदास नाराले से 2,000 रुपये की मांग की। जिसे उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी कई बार महिला ने उससे रुपये मांगे। इस पर ऊंची जाति से आने वाले नराले ने पैसे नहीं लौटाए और कथित तौर पर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी। बाद में शनिवार (26 अगस्त) सुबह नाराले ने तीन अन्य लोगों के मिलकर गांव वालों के सामने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। 

इस पर पीड़िता के बेटे ने म्हसवड पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। म्हसवड पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 324 (जानबूझकर खतरनाक तरीके से चोट पहुंचाना),504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा), और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान के तहत एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवदास नराले और पिंटू उर्फ शांताराम नाराले को रविवार को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य दो आरोपियों संतोष शिंदे और जनप्पा शिंदे को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आरोपियों  से पूछताछ और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें