फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल: जगह नहीं मिलने पर बाबुल सुप्रियो का छलका दर्द- इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं

Thu, 08 Jul 2021 08:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मोदी कैबिनेट का बुधवार को विस्तार हो गया। नए मंत्रिमंडल में 43 लोगों को जगह मिली है। इनमें 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी कैबिनेट का बुधवार को विस्तार हो गया। नए मंत्रिमंडल में 43 लोगों को जगह मिली है। इनमें 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।  इधर मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने और मंत्रिपद से इस्तीफा देने को लेकर कई सांसद दुखी हैं। भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कैबिनेट विस्तार से पहले फेसबुक पोस्ट में कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि कार्यकाल में उन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा।  केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बंगाल के कुछ नेताओं को उन्होंने बधाई भी दी। इसके साथ ही उन्होनें कहा "मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं"
विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर लिखा "हां, जब धुआं होता है तो कहीं आग जरूर लगती है। आज दोस्तों का फोन कॉल नहीं ले पार रहा हूं, इसलिए मैंने सोचा कि इसे खुद ही बता दूं। हां, मैंने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स से इस्तीफा दे दिया है (मुझे पहले 'इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन यह कहने का सही तरीका नहीं हो सकता )। 

भ्रष्टाचार का नहीं लगा आरोप- सुप्रियो
सुप्रियो ने आगे लिखा "मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में अपने देश की सेवा करने का मौका दिया। मुझे बेहद खुशी है कि मंत्री रहते हुए एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। आसनसोल के लोगों ने मुझे 2019 में भारी मतों से जिताकर सांसद बनाया । 
विज्ञापन


 बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बंगाल से जिन्हें मंत्री बनाया गया है उन्हें मेरी शुभकामनाएं,  मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं, लेकिन नए मंत्री बनने वाले लोगों के लिए बहुत खुश हूं। बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की आसनसोल सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीता और उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें