पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गईं हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को पुरबा मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2021 के बाद टीएमसी का कार्यालय अलीपुर सेंट्रल जेल में होगा और पार्टी के सभी नेता वहीं रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पश्चिम बर्धमान जिले में बाबुल सुप्रियो के काफिले की एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। हालांकि इस घटना में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए थे।