फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो घायल

Sat, 07 May 2016 02:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • वह अपनी बेटी को लेने के लिए जा रहे थे
  • कार ने सुप्रियो की बाइक को टक्कर मार दी
विज्ञापन
बाबुल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रीयो द‌िल्‍ली में  एक सड़क हादसे का ‌शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन


इस हादसे में वह घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें एम्स में दाखिल करवाया गया है। वहां वह डॉक्टरों की देख-रेख में हैं।

सूत्रों के अनुसार वह अपनी बेटी को लेने के लिए जा रहे थे। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मोती बाग इलाके में वसंत गांव के पास हुई।

बताया जाता है कि बाबुल बाइक चलाने के शौकीन हैं और वे दिल्ली की सड़कों पर अक्सर बाइक की सवारी करते दिख जाते हैं। हालांकि उनके साथ उनकी गाड़ी व सुरक्षा कर्मी भी साथ ही होते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री शुक्रवार रात में बुलेट से बेटी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। उसकी ऑडी कार पीछे चल रही थी। गाड़ी में ड्राइवर व पीएसओ बैठे थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री की बुलेट को पीछे से आ रही इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह नीचे गिर पड़े। दुर्घटना में तीन-चार गाड़ियां भी आपस में भिड़ गई।
विज्ञापन


एम्स में बाबुल का इलाज कर रहे डाक्टर अमित गुप्ता का कहना है कि हादसे में बाबुल को जो की टक्कर लगी है इसलिए उनके भीतरी हिस्सों की जांच की जा रही है। साथ उनकी कोहनी में भी चोट लगी है। हालांकि की उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आयी हैं। उनकी हालत ठीक है। Union Minister Babul Supriyo injured in a road accident in Delhi, admitted to AIIMS Trauma Centre, he's under observation. — ANI (@ANI_news) May 6, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें