फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल मस्जिद विवाद: भाजपा बोली- बाबर के नाम पर कोई भी स्मारक स्वीकार नहीं, जानें कांग्रेस ने क्या कहा

Sat, 06 Dec 2025 05:39 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal Politics: बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किए जाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। भाजपा ने कहा देश बाबार के नाम पर कोई स्मारक नहीं स्वीकार करेगा। वहीं, कांग्रेस ने 1992 की घटनाओं को याद कर भाजपा को फिर घेरा।
 
विज्ञापन
तरुण चुघ - फोटो : X-@NarsaiahBoora
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किए जाने पर देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस कदम को आपत्तिजनक बताया और इसे इतिहास के जख्म कुरेदने वाली कार्रवाई कहा। वहीं टीएमसी और कांग्रेस भी अपने-अपने राजनीतिक आरोपों के साथ मैदान में उतर आए हैं। इस विवाद ने बंगाल की राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया, जिसके बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी। चुघ ने कहा कि बाबर ने भारत की संस्कृति को मिटाने की कोशिश की थी, नदियों को खून से लाल किया और मंदिर तोड़े। उन्होंने कहा कि देश बाबर के नाम पर किसी भी स्मारक को स्वीकार नहीं करेगा। 

यह ममता की राजनीति का नतीजा- भाजपा
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर सीधे वार किए। उन्होंने कहा कि यह सब ममता बनर्जी की 15 साल की तुष्टिकरण राजनीति का नतीजा है। मजूमदार ने दावा किया कि हुमायूं कबीर को पुलिस का पूरा सहयोग मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी वास्तव में बाबरी मस्जिद निर्माण नहीं चाहतीं, तो वह कबीर को गिरफ्तार करतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता ने सिर्फ दिखावे के लिए कबीर को निलंबित किया है, ताकि हिंदुओं को धोखा दिया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पुतिन के दौरे से क्या बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर? विश्लेषकों ने बताया ये कितनी बड़ी कूटनीतिक सफलता

डर और नफरत की राजनीति- कांग्रेस
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुवंकर सरकार ने भाजपा पर 1992 का माहौल याद दिलाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में डर और आतंक का माहौल बनाया था, जिसने इतिहास पर धब्बा छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारें चुनाव से पहले मंदिर-मस्जिद की राजनीति करके लोगों को बांट रही हैं।

चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
कांग्रेस ने कहा कि न तो राज्य सरकार और न केंद्र सरकार जनता की असल जरूरतों पर बात कर रही है। न स्कूल, न अस्पताल, न फैक्ट्री बंगाल के बेरोजगारों के लिए कोई योजना नहीं बन रही। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद और राम मंदिर जैसे मुद्दों को चुनावी हथियार बनाया जा रहा है, जबकि विकास पूरी तरह गायब है। इससे बंगाल की राजनीति और ज्यादा ध्रुवीकृत हो रही है।
विज्ञापन


तीनों दलों के बयान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा बनेगा। भाजपा टीएमसी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है, वहीं टीएमसी और कांग्रेस भाजपा पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगा रही हैं। बाबरी मस्जिद का शिलान्यास अब बंगाल की राजनीति में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है और इसका असर आने वाले चुनावों में साफ दिखाई देगा।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें