एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए तीखे सवाल पूछे है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस बिल्डरों से पूछताछ नहीं कर रही है, जबकि उनकी जांच में उनका नाम आया था। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
#WATCH | Mumbai | On meeting Joint CP Gautam Lakhmi regarding the chargesheet filed in NCP leader Baba Siddique's murder case, his son and NCP leader Zeeshan Siddique says "The police said that they couldn't give us the chargesheet. So we have appealed to the court for it. We… pic.twitter.com/cDJirljPXN
— ANI (@ANI) January 9, 2025
देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात करेंगे जीशान
साथ ही जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा, जो मेरे पिता के दोस्त थे, तो वे इस मामले में पुलिस से पूछताछ करेंगे। मुझे समझ में नहीं आता कि इन बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को गोली लगने के दो सेकंड बाद ही यह कहानी बनाई जा रही थी कि बिश्नोई ने यह किया।
उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो उन्हें मुंबई लाकर पूछताछ की जानी चाहिए। मैं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से भी मिलूंगा और इसके बाद अपनी कानूनी टीम से बात करके तय करूंगा कि हम इस जांच को कैसे चुनौती दे सकते हैं।
गिरफ्तारी में नाकामी का आरोप
जीशान ने आगे कहा कि झुग्गी पुनर्विकास में शामिल बिल्डरों से अब तक क्यों नहीं पूछा गया? पुलिस मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और अन्य को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि कुछ बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है? मुझे नहीं पता कौन किसे बचा रहा है, लेकिन हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।