नोटबंदी पर पीएम मोदी के फैसले का खुलकर समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इसका विरोध करना राष्ट्रद्रोह जैसा है। उन्होंने कहा,'नोटबंदी आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार है और इससे टेरर फंडिंग बंद हुई है।'
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि नोटबंदी के फैसले का दूरगामी असर होगा। उनके साथ स्वामी अवधेशानंद और डॉक्टर प्रणव पंड्या भी मौजूद थे। रामदेव ने कहा, 'संत समाज राष्ट्रहित में लिए गए फैसले के साथ है।'