फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी पर 500 करोड़ खर्च करने वाले रेड्डी की कंपनी पर छापा

Mon, 21 Nov 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
janardan reddy - फोटो : janardan reddy
विज्ञापन
कर्नाटक के माईनिंग कारोबार में बड़ा नाम जर्नादन रेड्डी की बेल्‍लारी स्‍थ‌ित ओबुलापुरम माईनिंग कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। वहीं उनके घर में स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी ) ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के हाथ कुछ अहम दस्तावेज आए हैं।
विज्ञापन


जर्नादन हाल ही में नोटबंदी के बीच बेटी की  500 करोड़ की भव्य शादी कर सुर्खियों में आए थे। पूर्व बीजेपी मंत्री की बेटी की शादी में बॉलीवुड के कुछ आर्ट डाइरेक्टर्स की मदद से शादी समारोह की जगह पर बड़े- बड़े आलीशान सेट बनाए गए थे। ये सेट कई चर्चित जगहों जैसे हंपी का बिट्ठल टेम्पल, चेन्नई का कॉल बाजार की नकल थे।

दुल्हन ब्रहमिनी और दूल्हा राजीव रेड्डी के घरों की नकल भी सेट के रूप में तैयार की गई थी। डाइनिंग एरिया को रेड्डी के होमटाउन विलेज की तरह बनाया गया है। लगभग 40 बैलगाड़ियों का इंतजाम मेहमानों को एंट्रेंस से वेडिंग हॉल तक ले जाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में भ्‍ाी उठा रेड्डी के घ्‍ार श्‍ाादी का मामला

parliament - फोटो : pti
गौरतलब है कि इस पूर्व बीजेपी नेता के घर बीजेपी के कई नेता वर-वधु को आर्शीवाद देने पहुंचे थे।

यही नहीं इस शादी के बारे कांग्रेस ने भी संसद सत्र के दौरान मामला उठाया था कि जहां गरीब आदमी शादी के लिए पैसों का मोहताज हो गया है दूल्हे को कतार में लगकर एटीएम से पैसे निकालने पड़ रहे हैं, वहीं जनार्दन रेड्डी कैसे इतनी भव्य शादी कर रहे हैं।

इस शादी की गूंज संसद में उठने के साथ ही ये कयास लगाए जा रहे ‌थे कि रेड्डी की कंपनी पर आयकर विभाग कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें