फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का पाक प्रेम: रामदेव ने कहा-फिल्मी कलाकारों को नहीं होती समझ 

Tue, 18 Oct 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने प्रियंका चोपड़ा के पाक कलाकारों के समर्थन के बयान पर कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को, उनकी फिल्मों को, सीरियल को, हर तरह से बैन कर देना चाहिए।
विज्ञापन


जब देश का और राष्ट्र का मामला है तो उसमें सब लोग एकमत होने चाहिए, क्योंकि फिल्म कलाकार जो एक्टिंग करते है, इनको ज्यादा समझ नहीं होती है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर फिल्मी कलाकारों को बोलने से बचना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि प्रियंका ने पाक कलाकारों के समर्थन की बात कही ‌थी, जिसके बाद देसी गर्ल का देशभर में चौतरफा विरोध हो रहा है।  

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा ने उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग पर नाखुशी जाहिर की है। प्रियंका ने बैन करने की मांग अनुचित बताते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को निशाना बनाने से बुरे परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'राम मंदिर आस्था का मुद्दा है, राजनीतिक मुद्दा नहीं'

बाबा रामदेव
इसके अलावा बाबा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों के अड्डे खत्म करने के बाद अब सरकार को इन आतंकियों के आका को मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद, मसूद अजहर और सलाउद्दीन को उनके घर के भीतर घुस कर मारना चाहिए।

मंदिर को लेकर गरमाई राजनीति पर रामदेव का कहना है कि राम मंदिर आस्था का मुद्दा है, राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस मुद्दे को आपस में बातचीत के द्वारा सुलझा लेना चाहिए। राम सेक्युलर हैं। इनका किसी धर्म और समुदाय से नहीं बल्कि यह सभी के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें