एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। इस बार मामला यूपी में अमरोहा जिले के देहरा चक गांव का है। जहां शुक्रवार की रात में कुछ शरारती तत्वों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में बैठकों का दौर जारी है।
गांव में माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मूर्ति को सील कर दिया है और किसी को भी उसके नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है। शनिवार को बसपा नेता गांव में हुई इस घटना का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने गांववासियों से पूरे मामले की जानकारी ली। मूर्ति किसने तोड़ी है फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है।