फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने तो बहुत हैं, दो घंटे में सबक सिखा देंगे: आजम खान

Tue, 26 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने विरोधियों को भी ललकारा। बोले, छह महीने तो बहुत हैं अगर किसी ने कानून से खिलवाड़ किया तो दो घंटे में ही सबक सिखा दिया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके नेताओं का मकसद विकास नहीं दंगे कराना रहता है।
विज्ञापन


आजम खां ने हौसला पोषण योजना के शुभारंभ के मौके पर पहले मुजफ्फरनगर और कैराना का जिक्र किया। बोले, मुजफ्फनगर में भाजपा ने ही दंगा कराया। इसके बाद कैराना का सहारा लेकर पूरे प्रदेश में दंगा कराने का मंसूबा बनाया। इतना कहकर आजम खां ने सख्त लहजे में कहा है कि कान खोलकर सुन लो। किसी ने दंगा किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। क्योंकि दंगा करने वालों को न कोई धर्म होता है और न ही दंगाई किसी के दोस्त होते हैं।

उन्होंने कहा, उन्हें दंगा नहीं अमन-चैन चाहिए। साथ ही विरोधियों को भी ललकारा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि सरकार सिर्फ छह महीने की है। ऐसा कहने वालों- अगर कोई गड़बड़ी की तो सोच लो। छह महीने तो बहुत हैं, दो घंटे में भी सबक सिखा दिया जाएगा। सपा की सरकार फिर आएगी। कहा,  उनकी सरकार में न किसी की चेन खिंची और न ही किसी की हत्या होती है। महिलाएं भी सड़क पर महफूज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें