फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिला ने बाइक सवार से मांगी मदद, कैब बुक कराने की बात पर खुली ऐसी पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 24 Nov 2026 03:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल पर मदद मांगने के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। 
विज्ञापन
प्रेग्नेंट महिला ने बाइक सवार से मांगी मदद, कैब बुक कराने की बात पर खुली ऐसी पोल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ट्रैफिक सिग्नल पर मदद मांगने के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ महिलाएं एक बाइक सवार के पास पहुंचीं। इनमें से एक महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए दर्द से परेशान होने का नाटक किया और अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। महिला की हालत देखकर बाइक सवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी मदद करने का फैसला किया, लेकिन कुछ ही देर में पूरा मामला संदिग्ध हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स दिल्ली के एक ट्रैफिक सिग्नल से गुजर रहे होता है। तभी 2-3 महिलाएं उसके पास आती हैं। इनमें से एक महिला खुद को गर्भवती बताती है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरी महिलाएं मदद मांगती नजर आती है। महिला को परेशान देखकर शख्स उससे पूछता है कि आखिर हुआ क्या है।

इस पर पीछे से आई एक महिला बताती है कि उन्हें अस्पताल जाने के लिए लिफ्ट चाहिए। शख्स तुरंत अपनी बाइक साइड में लगाता है और मदद के लिए कैब बुक करने की पेशकश करता है। जब वह अस्पताल का नाम पूछता है, तो महिला पटपड़गंज जाने की बात कहती है।
विज्ञापन


वायरल: चेहरे की खूबसूरती के लिए निकलवाई हड्डियां, फिर उन्हीं से बनवा डाले ऐसे ईयररिंग्स कि दुनिया रह गई हैरान

हालांकि, कहानी में मोड़ तब आता है जब शख्स कैब बुक करने लगता है। महिलाएं कैब से जाने से इंकार कर देती हैं और इसके बजाय उनसे सीधे पैसे मांगने लगती हैं। उनका कहना होता है कि वे ऑटो से अस्पताल चली जाएंगी। लेकिन शख्स उन्हें पैसे देने के बजाय कैब बुक कराने पर जोर देते हैं।

इसी बीच एक अन्य बाइक सवार वहां पहुंचता है और महिलाओं को कथित स्कैमर बताते हुए कहता है कि ये हर रेड लाइट पर इसी तरह का ड्रामा करती हैं। यह सुनकर मामला और भी संदिग्ध हो जाता है। आखिरकार जब महिलाओं को समझ आता है कि उनकी बात नहीं बनने वाली, तो उनमें से एक महिला शख्स से कहती है कि अगर उन्हें यह सब ड्रामा लग रहा है, तो वे जा सकते हैं। इसके बाद महिलाएं बिना कैब बुक कराए वहां से चली जाती हैं।




सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

शख्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसे ट्रैफिक से जुड़ा नया स्कैम बताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला करीब सात महीने की गर्भवती लग रही है और उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि उसे तत्काल प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला का कहना था कि अगर वास्तव में कोई मेडिकल इमरजेंसी होती, तो महिला का व्यवहार अलग हो सकता था। हालांकि, सिर्फ वीडियो देखकर किसी की गर्भावस्था या मेडिकल स्थिति की पुष्टि नहीं की जा सकती।

वहीं, एक अन्य शख्स ने इसे ठगी का नया तरीका बताया। एक शख्स ने जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो बनाने वाले का धन्यवाद किया, जबकि दूसरे ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें