फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: आजम बोले- मुसलमान बड़े दिल वाले, इसलिए नहीं किया मुगल-ए-आजम का विरोध

Tue, 21 Nov 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म पर हो रहे विवाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान भी कूद पड़े हैं, एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा कि एक फिल्म की कहानी पर विवाद चल रहा है, मशहूर फिल्म मुगल ए आजम में अनारकली को सलीम की महबूबा बताया गया है जबकि असल में ऐसा था नहीं, लेकिन किसी मुसलमान ने विरोध नहीं किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुसलमान बड़े दिल के होते हैं और जानते हैं कि एक फिल्म उनके इतिहास का कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन


पद्मावती विवाद पर बोले CM योगी- धमकी देने वाले दोषी तो भावनाएं भड़काने वाले भी

बता दें कि देशभर में पद्मावती को लेकर बवाल मचा है, कई नेता फिल्म के समर्थन में हैं तो कई इसे इतिहास के साथ छेड़छाड़ी वाली फिल्म बता रहे हैं। जानिए किसने सपोर्ट किया है और किसने विरोध-

विरोध करने वाले राज्य-  अबतक भाजपा शासित राज्य यूपी, मध्यप्रदेश फिल्म का विरोध कर चुके हैं। शिवराज ने कहा था कि ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ कर अगर पद्मावती जी के सम्मान के खिलाफ फिल्म में दृश्यों दिखाए गए हैं तो उस फिल्म का प्रदर्शन मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होगा।
विज्ञापन


सपोर्ट करने वाले राज्य- कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया फिल्म के समर्थन में हैं, उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर हो रहे प्रदर्शन, खासकर किसी महिला को मिल रही धमकियां दिखाती हैं बीजेपी के राज में देश में कितनी असहिष्णुता बढ़ गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ने फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के लिए भाजपा पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि पूरा विवाद ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बोलने-लिखने की आजादी को खत्म करने का सोचा समझा प्लान है। उन्होंने आगे इस पूरे मामले पर हो रहे विवाद और देश के माहौल को 'सुपर इमरजेंसी' बताया। ममता ने आगे कहा कि इसके खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक हो जाना चाहिए।
  There is objection over story of a film. Famous film Mughal-e-Azam showed Anarkali as Saleem's mehbooba, when in reality there is no such thing but no Muslim objected because it is a story & Muslims are large-hearted they know a film can't ruin their history: Azam Khan #Padmavati pic.twitter.com/hPKtJtknGX — ANI UP (@ANINewsUP) November 21, 2017
विज्ञापन

क्या है मामला

padmavati
बता दें कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद हो रहा है। इस फिल्म के कुछ सीन पर राजपूत समेत कुछ और धर्म के लोगों को आपत्ति है। जिसके चलते फिल्म को बैन करने की मांग उठी है। ऐसे में कई संगठनों के प्रमुख दीपिका, भंसाली और रणवीर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान तक दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें