फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azad Kashmir Remarks: पूर्व मंत्री जलील के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश, फेसबुक पर किया था पोस्ट

Tue, 23 Aug 2022 09:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थिरुवल्ला

सार

अदालत ने कीझवईपुर पुलिस थाने के एसएचओ को जलील के खिलाफ मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
K. T. Jaleel - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में तिरुवल्ला की एक अदालत ने मंगलवार को पुलिस को पूर्व मंत्री और सत्तारूढ़ एलडीएफ विधायक के टी जलील के खिलाफ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर उनकी हालिया विवादास्पद टिप्पणी के लिए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। तिरुवल्ला में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट का निर्देश आरएसएस के पठानमथिट्टा जिले के नेता अरुण मोहन द्वारा दायर एक याचिका पर आया, जिसमें जलील के खिलाफ उनकी कथित राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील वी जिनचंद्रन ने बताया कि अदालत ने कीझवईपुर पुलिस थाने के एसएचओ को जलील के खिलाफ मामला दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। केरल के विधायक ने 12 अगस्त को घाटी की अपनी यात्रा के दौरान अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से को ‘आजाद कश्मीर’ कहा जाता है और यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पाकिस्तान सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं है। 

पूर्व मंत्री जलील ने कहा था कि भारत के अधीन जम्मू और कश्मीर में जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख के कुछ हिस्से हैं। बाद में उन्होंने अपना विवादित फेसबुक पोस्ट हटा लिया था। कई लोगों, खासकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके इस बयान की सख्त आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें