इसके अलावा देशभर के निजी अस्पतालों की मांग को देखते हुए सरकार फरवरी, 2019 में आयुष्मान भारत की समीक्षा बैठक कर सकती है। करीब एक साल पूरा होने पर बैठक में योजना से जुड़े कार्यों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान योजना के तहत 1350 से भी ज्यादा बीमारियों के पैकेज की कीमतों को बढ़ाया जा सकता है। इनमें वृद्धि के बाद योजना से अस्पतालों के जुड़ने की प्रक्रिया में और भी ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है।