आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। मिशन ने एक दिन में रिकॉर्ड 27 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए। इसी के साथ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड का आंकड़ा भी एक करोड़ को पार कर गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, "भारत ने अपनी डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा में एक और मील का पत्थर हासिल किया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने एक दिन में 27 लाख से अधिक रिकॉर्ड के साथ 1 करोड़ डिजिटल रूप से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड को पार किया।"