फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात, खडसे-शाह की मीटिंग पर NCP ने ये कहा

Sat, 24 Sep 2022 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने यहां कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खडसे 2020 में भाजपा छोड़कर पवार की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
Sharad Pawar Jagdeep Dhankhar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार ने उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

विज्ञापन


वहीं, राकांपा ने एकनाथ खडसे के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पर बयान दिया। पार्टी ने उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने यहां कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खडसे 2020 में भाजपा छोड़कर पवार की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हो गए थे।

इनेलो की रैली में मंच साझा करेंगे पवार समेत ये विपक्षी नेता
हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली होनी है। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार भी शामिल होंगे। इसके अलावा रैली में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख विपक्षी नेता मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व उप-प्रधानमंत्री और इनेलो के संस्थापक चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित रैली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें