फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान लाभार्थी अब रेलवे अस्पतालों में भी करा सकेंगे इलाज, 125 अस्पतालों में मिलेगी सुविधा

Thu, 01 Nov 2018 05:49 AM IST
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही 10 करोड़ आयुष्मान लाभार्थी परिवारों को रेलवे के अस्पतालों में भी इलाज मिल सकेगा। अभी इन अस्पतालों में रेलवे कर्मचारियों को ही उपचार की सुविधा प्राप्त है। बुधवार को रेल भवन में बैठक के बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सीईओ डॉ. इंदुभूषण ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे अस्पतालों में इलाज को लेकर सहमति हो चुकी है। जल्द ही रेलवे के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होंगे। सूत्रों ने बताया कि इससे रेलवे अस्पतालों के साथ साथ मरीजों को भी फायदा होगा। 

अस्पताल और मरीजों को होगा फायदा

रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि देश में रेलवे के करीब 125 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को इलाज मिले, इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर जरूरी है। आयुष्मान भारत से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस योजना को मिली सफलता को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। 

जम्मू-कश्मीर को मिला पहला ई हेल्थ कार्ड  

जम्मू-कश्मीर में पहले आयुष्मान भारत के लाभार्थी की पहचान हुई। इसके बाद उसे ई हेल्थ कार्ड जारी हुआ। पुलवामा जिले के फारूक अहमद भट को ई हेल्थ कार्ड दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत ने पहला न्यूजलेटर भी जारी किया है, जिसमें योजना से जुड़ी जानकारी दर्ज है।
विज्ञापन

चार रंगों में रंगा भारत

आयुष्मान भारत ने देश को चार रंगों में रंगा है। इन रंगों की मदद से आयुष्मान भारत संबंधित राज्यों में योजना की स्थिति बयां कर रहा है। एक करोड़ से ज्यादा परिवार वाले राज्यों को लाल, 50 से एक करोड़ के बीच परिवार वाले राज्यों को पीला, 5 से 50 लाख परिवार वाले राज्यों को हरा और इससे कम परिवार वाले राज्यों को नीला रंग दिया है। लाल रंग में पांच राज्य हैं। इनमें यूपी, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। नीले रंग में 11 राज्यों को शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें