दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेद अस्पताल में 46 और करोल बाग स्थित तिब्बिया कॉलेज में 29 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा आठ स्थानों पर बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में आयुष टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली में 2514 में से 960 मरीज पहली व दूसरी स्टेज में हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब छह दिन से यहां मरीजों को आयुष दवाएं दी जा रही हैं। फायदा भी देखने को मिल रहा है।
यूपी के सभी जिलों में भी आदेश लागू...
यूपी सरकार ने पहली व दूसरी स्टेज के मरीजों के आयुष उपचार के आदेश दिए हैं। इसके तहत मरीजों के खानपान और योग इत्यादि पर दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
पीएम मोदी से की थी मांग, अब ट्रायल पर जोर
इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरपी पाराशर ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड प्रबंधन में आयुष को भी शामिल करने के लिए की मांग की गई थी। आने वाले दिनों में इसके ज्यादा सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दुनिया में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को एक अलग ही पहचान मिलेगी।