फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए मांगे गए नामांकन, 27 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 30 Mar 2022 12:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागी वेबसाइट https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2022/ के माध्यम से अपने आवेदन व नामांकन भेज सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है जो 27 अप्रैल तक चलेगी। आवेदक सीधे आवेदन कर सकते हैं या फिर पुरस्कार प्रक्रिया के तहत विचार के लिए योग के क्षेत्र में काम करने वाले किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति या संगठन द्वारा नामित किया जा सकता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से नामांकन मांगे गए हैं। विजेताओं की घोषणा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) पर की जाएगी। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल प्रधानमंत्री के योग को बढ़ावा देने के लिए की जाती है। पुरस्कार दो श्रेणियों में दिये जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दो श्रेणियां हैं। दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को योग के प्रचार और विकास में उनके योगदान के लिए और दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय या विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागी वेबसाइट https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2022/ के माध्यम से अपने आवेदन व नामांकन भेज सकते हैं। विजेताओं के नाम की घोषणा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) पर की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है जो 27 अप्रैल तक चलेगी। आवेदक सीधे आवेदन कर सकते हैं या फिर पुरस्कार प्रक्रिया के तहत विचार के लिए योग के क्षेत्र में काम करने वाले किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति या संगठन द्वारा नामित किया जा सकता है। एक आवेदक केवल एक पुरस्कार के लिए नामित किया जा सकता है। 

चयन के लिए दो समितियां गठित 
प्राप्त सभी आवेदनों व नामांकनों के चयन के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियों का गठन किया जाता है। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी और मूल्यांकन समिति शामिल हैं जो चयन और मूल्यांकन का फैसला करेंगी।
विज्ञापन


100 दिनों, शहरों और संगठन पर केंद्रित है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 अभियान दुनिया भर में 21 जून 2022 तक 100 दिनों, 100 शहरों और 100 संगठन के विषय पर केंद्रित है। वहीं इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए यह 75 ऐतिहासिक विरासत विरासत / प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों पर योग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में होने वाले योग प्रदर्शन, कार्यशालाएं और संगोष्ठी शामिल हैं। इस दौरान आयुष मंत्रालय WHO my योग एप, नमस्ते एप, वाई-ब्रेक एप्लिकेशन का उपयोग करने के लाभों का प्रचार करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें