फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून: योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष और खेल मंत्रालय ने मिलाए हाथ

Wed, 05 May 2021 02:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की काउंटडाउन के तौर पर शुरू किया 50 दिन का वर्चुअल कार्यक्रम
विज्ञापन
PM Narendra Modi during world yoga day - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के दो मंत्रालयों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जनता के बीच योग को बढ़ावा देने के लिए आपस में हाथ मिलाए हैं। आयुष मंत्रालय और खेल व युवा कल्याण मंत्रालय मिलकर अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि दोनों मंत्रालय ने योग को बढ़ावा देने के लिए 2 मई से 50 दिन का एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया है। इसे एक तरीके से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन भी कहा जा सकता है।

इस कार्यक्रम के लिए खेल मंत्री किरण रिजीजू का भारतीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के साथ खिलाड़ियों के लिए योग के महत्व पर आधारित बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है। ऐसा ही एक संदेश ओलंपियन एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का भी रिकॉर्ड किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर स्ट्रीमिंग के बाद इस कार्यक्रम को 5000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, मौजूदा कोविड-19 संकट को देखते हुए योग विभिन्न प्रकार से जनता का सहायक साबित हो रहा है। लगातार योगाभ्यास से स्वास्थ्य सुधरने के साथ ही शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम में दी जाएगी सीवाईपी की जानकारी
मंत्रालय ने बताया कि इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) पर भी चर्चा की जाएगी, जो योग सीखने की शुरुआत करने वालों के लिए प्रारंभिक पायदान जैसा माना  जा सकता है।

करीब 45 मिनट के सीवाईपी के दायरे में विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे 2015 में देश के कुछ सबसे मशहूर योग गुरुओं ने मिलकर तैयार किया था और इसे ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये आसानी से सीखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें