फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के इलाज का दावा करने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर पर 10 हजार का जुर्माना

Sat, 22 Aug 2020 11:13 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उस आयुर्वेदिक डॉक्टर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया है जिसने कोविड-19 के इलाज का दावा किया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता ने पब्लिसिटी के लिए यह याचिका दायर की थी। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हरियाणा के आयुर्वेदिक डॉक्टर ओम प्रकाश वैद्य ज्ञानतारा की याचिका को खारिज करते हुए उस पर जुर्माना लगाया है। वास्तव में आयुर्वेदिक डॉक्टर ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से गुहार की थी कि सभी अस्पतालों और डॉक्टरों को उनकी दवा का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की याचिका दायर करने पर बेहद नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी याचिका दायर करने की कोशिश करने वालों के लिए संदेश देना जरूरी है। इस तरह की याचिका दायर करने पर रोक लगनी चाहिए। पीठ ने याचिकाकर्ता पर न्यायिक समय का नुकसान करने के कारण 10 हजार रुपए का जुर्माना किया है।जुर्माने की रकम को चार हफ्ते के भीतर एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड वेलफेयर फंड में जमा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें