- जुलाई, 2010 : हाई कोर्ट मे रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई पूरी हुई।
- सितंबर, 2010 : अदालत ने अयोध्या विवाद पर 24 सितंबर को मामले का फैसला सुनाने की घोषणा की थी।
- सितंबर 2010 : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने अयोध्या के विवादित स्थल को राम जन्मभूमि घोषित किया और तीन हिस्सों में बांट दिया इसको बहुत बड़े फैसले के तौर पर देखा गया।
- फरवरी 2016 : अयोध्या मे विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय तक ले गए।
- जुलाई 2016 : अयोध्या मामले मे एक बड़ा मोड़ उस वक्त आया, जब 96 साल की उम्र में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि के सबसे उम्रदराज वादी हाशिम अंसारी का अयोध्या में निधन हो गया।
- मार्च 2017 : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे जेएस खेहर ने कहा कि अयोध्या विवाद मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लेना चाहिए, और अगर मेरी जरूरत पड़ी तो मैं तैयार हूँ।
- सितंबर, 2010 : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में विवादित 2.77 एकड़ भूमि को सभी तीन पक्षों सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला विराजमान के मध्य में बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया था,जिसको लेकर ही यह मामला बाद मे सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा।
- 6 अगस्त 2019 :6 अगस्त 2019 से इस मामले पर लगातार सुनवाई शुरू हुई जो करीब 40 दिन तक चली।
फिलहाल इस फैसले को सुरक्षित रखा गया है और इंतजार है अयोध्या मामले के फैसले का।