फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद: फैसला आया तो लगा मैं दोष मुक्त हो गया, जानिए इन्होंने क्यों कही ये बात

Sat, 09 Nov 2019 04:14 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) केके मुहम्मद - फोटो : ANI
विज्ञापन

अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पूरे देश को प्रभावित किया है। लेकिन इसके साथ वो सरकारी अफसर भी हैं जिन्होंने इस मामले में जांच की। इन्हीं में से एक हैं केके मुहम्मद, जिन्होंने जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) रहते हुए कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी। मुहम्मद ने कहा कि वह आज खुद को दोष मुक्त महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन




भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) केके मुहम्मद ने कहा कि मैं आज अपने आप को दोषमुक्त महसूस कर रहा हूं (उन्होंने कहा था कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद से पहले राम मंदिर मौजूद था)। मुझे लोगों के एक समूह ने काफी भला-बुरा भी कहा। यह ठीक उसी तरह का निर्णय है जैसा हम सभी चाहते थे।
 

बता दें कि मामले को लेकर इससे पहले केके मुहम्मद ने कहा था कि एएसआई द्वारा निकाले गए पुरातात्विक और ऐतिहासिक साक्ष्य के आधार पर, अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि पहले वहां एक बहुत बड़ा भव्य मंदिर था और हमें एक बार फिर से एक नए मंदिर का निर्माण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें