फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, मुस्लिम पक्ष के वकील बोले- फेसबुक पर मिल रही धमकी

Thu, 12 Sep 2019 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अयोध्या मसले को सुलझाने की कई बार कोशिश हो चुकी है
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में 22वें दिन सुनवाई शुरू कर दी है। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में हो रही है। अदालत के सामने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि उन्हें फेसबुक पर धमकियां मिल रही है लेकिन इस समय उन्हें किसी सुरक्षा की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन

 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि इसकी आलोचना की जानी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए। जैसे ही पीठ ने अयोध्या मामले पर अपनी 22वें दिन की सुनवाई शुरू की सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता धवन ने आरोप लगाया कि उन्हें फेसबुक पर धमकी भरा संदेश मिला है और बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के परिसर में कुछ लोगों ने उनके लिपिक की पिटाई कर दी थी। धवन ने कहा कि सुनवाई के लिए यह माहौल उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अदालत में ऐसा नहीं होना चाहिए और इसपर न्यायाधीश महोदय की ओर से एक टिप्पणी पर्याप्त होगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े, न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस. ए. नजीर शामिल हैं। धवन की बात पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें