10:19 AM, 10-Jan-2019
अयोध्या मामला: 29 जनवरी को अगली सुनवाई, जस्टिस ललित पर उठे सवाल
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ गुरुवार को अयोध्या में 2.77 एकड़ भूमि विवाद की सुनवाई करेगी। गुरुवार को संविधान पीठ आगे होने वाली सुनवाई की रूपरेखा तैयार करेगी। अब तक इस मामले से जुड़ी 14 अपीलों की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ कर रही थी, लेकिन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ गठित कर दी है। जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ में जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को शामिल किया गया है।