फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा के सामने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था आरिफ, डिप्रेशन की वजह से खोया अपना बच्चा

Tue, 02 Mar 2021 03:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • आयशा का पति उसी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था
  • गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाने के लिए आयशा के पिता से पैसे मांगता था
  • डिप्रेशन में आने की वजह से आयशा ने अपना बच्चा खो दिया था
विज्ञापन
आयशा बानो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शनिवार अहमदाबाद की आयशा बानो ने साबरमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या करने से पहले आयशा ने भावनात्मक वीडियो भी साझा किया था लेकिन इस मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। आयशा के वकील जफर पठान ने बताया कि आरिफ का पति उसी के सामने अपनी गर्लफ्रेंड से बात करता था।

विज्ञापन


पति गर्लफ्रेड से वीडियो कॉल पर बात करता था
आयशा के वकील ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। जफर पठान ने बताया कि आरिफ की गर्लफ्रेंड राजस्थान की ही रहने वाली थी और आरिफ आयशा के सामने ही अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था और उस पर पैसे भी लुटाता था। यही वजह थी कि वो आयशा के पिता से पैसों की मांग करता था। 


 



डिप्रेशन में होने की वजह से बच्चा खोया
इसके अलावा वकील ने बताया कि आरिफ एक बार आयशा को अहमदाबाद छोड़ गया था, उस समय आयशा गर्भवती थी। परिवार का आरोप है कि आरिफ ने कहा था कि आप मुझे डेढ़ लाख रुपये दे दें तो मैं आयशा को अपने साथ वापस ले जाऊंगा। गर्भवती होने के दौरान आरिफ का ऐसा रवैया देखकर आयशा डिप्रेशन में आ गई थी। 
विज्ञापन


वकील ने बताया कि उस दौरान आयशा को भयंकर ब्लीडिंग होने लगी, डॉक्टर ने सर्जरी के लिए बोला लेकिन बच्चे को नहीं बचा सके। आयशा के परिवार वालों का कहना है कि इस सबके बाद भी आरिफ और उसके घर वालों पर कोई असर नहीं पड़ा और वो लगातार पैसों की मांग करते रहे। 

पिता ने न्याय की माग की
आयशा के पिता लियाकत अली ने कहा कि आयशा के गुनहगार को सजा मिलनी चाहिए। लियाकत अली ने कहा कि मेरी बेटी आयशा हंसमुख थी, लेकिन शादी के दो महीने बाद से ही वो परेशान रहने लगी थी। पिता ने बताया कि एक बार उसके ससुराल वालों ने उसे तीन दिन तक खाना नहीं दिया था। 

पाली से गिरफ्तार हुआ आरिफ
गुजरात पुलिस जब आरिफ को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो घरवालों ने कहा कि वो एक शादी में गया है और वहीं से कहीं चला गया है। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरिफ को सोमवार रात पाली से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें