फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 महीने पहले ही अपना पद छोड़ेंगी एक्सिस बैंक की CEO शिखा शर्मा, RBI ने उठाए थे सवाल

Tue, 10 Apr 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिखा शर्मा
विज्ञापन

एक्सिस बैंक की प्रमुख शिखा शर्मा को अपने कार्यकाल पूरा होने के 30 महीने पहले ही अपना पद छोड़ना पड़ेगा। शर्मा वित्तीय क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक सेवारत महिला सीईओ हैं। उन्हें दिसंबर में कार्यकाल के ढाई साल पूरा होने से पहले 2018 को अपना पद छोड़ना पड़ेगा। यह घोषणा तब हुई है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बोर्ड के शिखा शर्मा को चौथी बार एमडी और सीईओ बनाने के प्रपोजल पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। यह प्रपोजल 8 दिसबंर, 2018 को दिया गया था जिसके अनुसार शिखा जुलाई 2018 से अपने चौथे कार्यकाल को शुरू करतीं।

विज्ञापन


हालांकि सभी को चौंकाते हुए एक्सिस बैंक ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि शिखा शर्मा जोकि साल 2009 से सबसे बड़े बैंक की बागडोर संभाल रही हैं उनका कार्यकाल 1 जून 2018 से 31 दिसंबर 2018 तक ही होगा। उनके कार्यकाल को छोटा करने के कारण को बताया नहीं गया है लेकिन बहुत से लोगों का मानना है कि इसका लेना-देना आरबीआई द्वारा उन्हें चौथा कार्यकाल देने को लेकर उठाए गए सवालों से है। शिखा शर्मा का तीसरा कार्यकाल 31 मई 2018 को पूरा हो रहा है। 

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि बोर्ड ने शिखा शर्मा को सात महीने एक जून से 31 दिसंबर 2018 तक के छोटे कार्यकाल की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया है। इससे पहले पिछले साल 8 दिसंबर को बैंक ने कहा था कि बोर्ड ने शिखा को एक जून 2018 से 3 साल के लिए पुनर्नियुक्त करने का फैसला किया है। हालांकि, शिखा शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर आरबीआई की मंजूरी ली जानी बाकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें