सपा परिवार की आंतरिक कलह और यूपी के राजनीतिक घमासान को अब लोगों ने इंटरटेनमेंट बना लिया है। पार्टी में चल रहे राजनीतिक और पारिवारिक घमासान के बीच सीएम अखिलेश, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल का मिमिक्रि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को शशि कुमार वरधान ने 4 जनवरी को यू- ट्यूब पर पोस्ट किया। वीडियो में शशि कुमार नाम के युवक ने मिमिक्री के माध्यम से यूपी में समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान और सपा परिवार की आंतरिक कलह को मुलायम, अखिलेश और शिवपाल के बीच हो रही बातचीत को अपने अंदाज में बंया किया है।
यह वीडियो करीब 4 मिनट और 28 सेकंड का है। शशि कुमार नाम के युवक ने बड़े ही चुटीले अंदाज में मुलायम-अखिलेश के बीच की वार्ता की मिमिक्री की है।
इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और तेजी से यह मिमिक्री वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा सपा को लेकर शशि कुमार के कई मिमिक्री विडियो उनके यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो ..............