रत्ना राशिद बनर्जी ने कहा कि एक लेखक के रूप में मैं मुख्यमंत्री को साहित्यिक पुरस्कार प्रदान करने के कदम से अपमानित महसूस कर रही हूं। यह गलत मिसाल कायम करेगा।
बंगाली लेखिका रत्ना राशिद बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर विशेष पुरस्कार देने पर कड़ा ऐतराज जताया है। विरोध स्वरूप उन्होंने बांग्ला अकादमी को अपना पुरस्कार लौटा दिया।
विज्ञापन
रत्ना राशिद बनर्जी ने अन्नद शंकर स्मारक सम्मान लौटा दिया, जो उन्हें बांग्ला अकादमी ने 2019 में प्रदान किया था। उन्होंने बयान जारी कहा कि एक लेखक के रूप में मैं मुख्यमंत्री को साहित्यिक पुरस्कार प्रदान करने के कदम से अपमानित महसूस कर रही हूं। यह गलत मिसाल कायम करेगा। साहित्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों की प्रशंसा करने का अकादमी का बयान सचाई का मखौल उड़ाने जैसा है।